नाहर अस्पताल के डॉक्टर व कर्मचारियों ने चलाया स्वच्छता अभियान


भीनमाल। नाहर अस्पताल के डॉक्टरों और कर्मचारियों ने किया स्वच्छता ही सेवा अभियान का समर्थन करते हुए सफाई अभियान चलाया। नाहर अस्पताल ने रविवार को स्वच्छता ही सेवा अभियान का आयोजन कियाए जिसमें अस्पताल के डॉक्टरों और कर्मचारियों ने शहर के प्रमुख स्थलों का स्वच्छता के लिए श्रमदान किया। इस महत्वपूर्ण अभियान में नाहर अस्पताल की टीम ने भीनमाल की जनता को भी स्वच्छता की महत्वपूर्ण बातें सिखाई। स्वच्छता ही सेवा अभियान के माध्यम से नाहर अस्पताल के कर्मचारियों ने शहर के प्रमुख स्थलों पर सफाई अभियान चलाया जिसमें सड़कों को साफ करने, प्लास्टिक के उपयोग के खिलाफ जागरुकता फैलाने और घर के आसपास की स्थितियों को सुधारने का संदेश दिया। नाहर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारी ने स्वच्छता के महत्व को बढ़ावा देने के लिए जनता के साथ मिलकर काम किया। जिससे स्थानीय बच्चे और बड़े लोग स्वच्छता के महत्व को समझने में मदद मिले। नाहर अस्पताल के अधिकारी उमेश निशांत ने कहा कि स्वच्छता ही सेवा अभियान हमारे लिए महत्वपूर्ण है। और हम इसे अपने समुदाय के साथ साझा करने के लिए उत्सुक है। हम नहीं सिर्फ अस्पताल में इलाज करते हैं बल्कि हमारा उद्देश्य है कि हम अपने समुदाय के साथ मिलकर स्वच्छता के महत्व को प्रमोट करें और उन्हें स्वस्थ और सुरक्षित जीवन का सही तरीके से आनंद लेने में मदद करें। इस सामाजिक अभियान के माध्यम से नाहर अस्पताल ने अपने समर्पितता और सेवा के प्रति अपने प्रतिबद्धता को प्रमोट किया है। विभिन्न समुदाय के साथ मिलकर स्वच्छता के महत्व को समझाया और हर नागरिक को एक घंटे का श्रमदान कर स्वच्छता अभियान में भागीदारी निभाने का आहवान किया। इस मौके अशोक सेठ, डॉ. दीपक राघव हड्डी रोग विशेषज्ञ, डॉ. अंकित व्यास जनरल मेडिसिन विशेषज्ञ, डॉ. रेखा गरासिया स्त्री रोग विशेषज्ञ, डॉ. अक्षय बाल रोग विशेषज्ञ, डॉ. मुकेश प्रजापत उप चिकित्सा अधिकारी, जीएम एचआर राजेंद्रप्रतापसिंह समेत कई स्टाफ मौजूद रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!