सांचौर भाजपा की चुनावी रणनीति की तैयार, समितियां बनाकर किया कार्यों का विभाजन


-भाजपा की विधानसभा स्तरीय बैठक आयोजित

-केंद्रीय नेतृत्व ने भेजे जिला पर्यवेक्षक, दिल्ली के घोण्डा विधायक अजेय महावर का रहा प्रवास

सांचौर। राजस्थान विधानसभा चुनावों को लेकर जालोर भाजपा भी तैयारियों में जुट गई। भाजपा केंद्रीय नेतृत्व द्वारा दिल्ली के घोण्डा विधानसभा क्षेत्र के विधायक अजेय महावर को जिला चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में जालोर भेजा गया। भाजपा जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में आयोजित विधानसभा स्तरीय समन्वय बैठक में कार्यकर्ताओं को चुनावी समय में आवश्यक सजगता के संबंध में चर्चा की एवं कार्यकर्ताओं के आपसी मतभेदों को समाप्त करने की अपील की। विधायक अजय महावर ने बताया कि राजस्थान सरकार द्वारा फ्री में रेवडिय़ां बांटने का काम किया जा रहा हैं, लेकिन वास्तविकता में विकास के नाम पर जनता के साथ ठगी हो रही हैं। केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को रोककर आमजन की उन्नति को रोकने का काम कर रही हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव बोरली ने बताया कि भाजपा यह विधानसभा चुनाव सत्ता पाने का नहीं लड़ रही हैं, यह चुनाव कांग्रेस सरकार द्वारा राजस्थान की जनता के साथ कर रही छलावे के विरुद्ध, राष्ट्र विकास की उन्नति के कार्यों को और गति देने के लिए लड़ा जा रहा हैं। ऐसी विषम परिस्थितियों में हम सभी को एक मत, एक मन से कार्य करने की आवश्यकता हैं। पूर्व विधायक जीवाराम चौधरी ने कहा कि राजस्थान की जनता कांग्रेस के पिछले पांच वर्षों के कार्यों से परिचित हैं। उन्हें पता हैं कि सत्ता के लिए किसानों से झूठा वादा करके वोट ले लिए, लेकिन काम 5 प्रतिशत तक नहीं किया। आज राज्य में अपराध तरक्की कर रहा हैं और जनता शोषित हो रही हैं। बैठक में जिला महामंत्री प्रकाश छाजेड़ए जिला उपाध्यक्ष महेंद्रसिंह झाबए हरचंद पुरोहित पालड़ीए भाजपा वरिष्ठ नेता मोतीराम चौधरी, रामसिंह चारणीम, पूर्व प्रधान हनुमान प्रसाद भादू, नरपतसिंह अरणाय, जिला मंत्री डॉ शीला विश्नोई, जिला मिडिया प्रभारी भावेश सोनी, चंद्रकांत सुदेशा, भाखराराम विश्नोई पादरडी, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष हरिया देवासी, शांता देवासी, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष पहाड़सिंह राव बोरली, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष महेंद्र चौधरी, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सायब खा, ओबीसी मोर्चा जिला मंत्री दुर्गाराम बेनीवाल, किसान मोर्चा जिला मंत्री कृष्ण कुमार देवासी, अनसूचित मोर्चा जिला उपाध्यक्ष पुस्कांत मेघवाल, सांचौर नगर अध्यक्ष पुरंदर व्यास, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सांवलाराम देवासी, झाब मंडल अध्यक्ष रामगोपाल बुढिय़ा, चितलवाना मंडल अध्यक्ष माधाराम पुरोहित, केसूरी मंडल अध्यक्ष देवेंद्र सिंह जाणवी, टांपी डुगरी मंडल अध्यक्ष डूंगराराम थोरी, सत्यपुर मंडल अध्यक्ष अर्जुन सिंह सरावाना, अरणाय मंडल अध्यक्ष जैसाराम भील, मंडल महामंत्री भरतदास संत, शंभूसिंह राव, लक्ष्मीचंद जीनगर, नरीगाराम चौधरी, गजेंद्रसिंह कारोला, गणपत लाल पुरोहित पालड़ी, किशनदास संत, सोमदान सारण, नेमाराम कोली, अर्जुन लाल माली, देवराज चौधरी, जामाराम चौधरी, चुन्नीलाल पुरोहित, रतन देवासी, सांवलाराम माली, महादेवाराम चौधरी, कानसिंह परावा, सजनपाल सिंह तेतरोल, युवा मोर्चा अध्यक्ष विक्रम ग्वारिया, डॉ गणपत सिंह विश्नोई, रावतराम चौधरी, अर्जुन देवासी, सेधाराम चौधरी, आनंद चौधरी, राजेंद्रसिंह परावा, सांवलराम चौधरी, चोथाराम कोली, जयंतीलाल पुरोहित, माधुसिंह विरोल, ईश्वर लाल मोदी, हेमराज चौधरी, अमराराम चौधरी, मांगीलाल दर्जी, रमेश जाखड़, देवराज जाणी, कमलेश बुनकर, करमीराम देवासी, ओमप्रकाश माली, डूंगरसिंह कारोला, सुरेश प्रजापत, भारत जीनगर सहित भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!