चितलवाना से सांचौर तक निकाली चलो पंचायत यात्रा, यात्रा का जगह-जगह हुआ स्वागत


गांवों में युवा कार्यकर्ताओं ने जेसीबी से पुष्प वर्षा कर स्वागत किया

सांचौर। कांग्रेस नेता गौरव सारण के नेतृत्व में शनिवार को चितलवाना से सांचौर शहर तक चलो पंचायत यात्रा निकाली। चलों पंचायत यात्रा का जगह जगह पर कार्यकर्ताओं की ओर से स्वागत किया गया। ये यात्रा चितलवाना से शुरू हुई जो सिवाड़ा, डेडवा, धमाणा होते हुए सांचौर शहर में पहुंची। इस दौरान इन गांवों में युवा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेता गौरव सारण का यात्रा का जेसीबी से पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस यात्रा में गौरव सारण ने कहा कि चलो पंचायत और नंबर 1 राजस्थान अभियान का आगाज चितलवाना से किया गया। इस यात्रा के माध्यम से राजस्थान कांग्रेस सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के साथ यात्रा निकाली जा रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों से महंगाई बढ़ रही है। इस दौरान मनोहर सिंह, रमेश कुमार, विकास कुमार, अशोक विश्नोई, मांगीलाल विश्नोई, सुजानाराम विश्नोई, भंवराराम मेघवाल, भारमल देवासी, सुरेश देवासी, नागजी देवासी, हितेश देवासी, देवीलाल, पीराराम, धर्माराम, मोहनलाल, सोहनलाल, कालुराम, नेमाराम विश्नोई, मोहनलाल मेघवाल, मिश्राराम विश्नोई, शैतानसिंह, महादेवाराम, चिमनाराम सहित यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

शहर में यात्रा का जगह-जगह हुआ स्वागत

कांग्रेस नेता गौरव सारण के नेतृत्व में चितलवाना से सांचौर शहर तक चलो पंचायत यात्रा निकाली। चलों पंचायत का गांवों में भी जगह-जगह पर कार्यकर्ताओं की ओर से स्वागत किया गया। वहीं चलो पंचायत यात्रा के सांचौर शहर में पहुंचने पर जगह-जगह पर कार्यकर्ताओं की ओर से स्वागत किया गया वहीं शहर के कई व्यापारियों द्वारा भी स्वागत किया गया। जिसके बाद यात्रा का समापन किया गया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!