संस्कारो से ही मानवीय चेतना का विकास होता है : गोऋषि स्वामी दत्तशरणानंद महाराज


-राजपुरोहित प्रतिभा सम्मान समारोह में 280 प्रतिभाओं को किया सम्मानित
सांचौर। राजपुरोहित कर्मचारी संघ सांचौर-चितलवाना द्वारा श्री आत्मानंद सरस्वती जन्मशताब्दी महोत्सव के उपलक्ष में राजपुरोहित प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन श्री ब्रह्म कन्या विद्यापीठ आम्बलगढ़ में गोऋषि स्वामी दत्तशरणानंद महाराज के पावन सानिध्य, छगन सिंह राजपुरोहित विधायक आहोर के मुख्या आतिथ्य, खंगाराराम अध्यक्ष राजपुरोहित महासभा की अध्यक्षता, हरचंद राजपुरोहित प्रधान प्रतिनिधि सांचौर, नारायण सिंह विकास अधिकारी रानी, केवलाराम महामंत्री राजपुरोहित महासभा, रवि जोशी गुजरात प्रशासनिक अधिकारी, डॉ. अर्जुन कुमार, जोगाराम चितलवाना जिलाध्यक्ष विप्र फाउंडेशन, दिनेश कुमार दाता, डॉ. उत्तम पुरोहित, दिनेश कुमार दांतिया के विशिष्ट आतिथ्य में हुआ। अतिथियों द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर शुभारम्भ किया गया। राजपुरोहित कर्मचारी संघ के अध्यक्ष दिनेश कुमार दाता के नेतृत्व में अतिथियों का साफा द्वारा स्वागत किया गया। सचिव मोहनलाल हिंडवाड़ा द्वारा प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। समारोह में 280 प्रतिभाओं का सम्मानित किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए दत्तशरणानंद महाराज ने कहा कि संस्कारो से ही मानवीय चेतना का विकास होता है। अध्यात्म व्यक्ति के मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है तथा व्यक्ति को आंतरिक शांति प्रदान करता है, जीवन की गुणवत्ता को बढ़ाता है। मुख्य अतिथि छगन सिंह राजपुरोहित ने कहा कि शिक्षा ही जीवन है, शिक्षा से ही संस्कारो का बीजारोपण होता है तथा समाज में जागरूकता उत्पन्न होती है। शिक्षित व्यक्ति ही सामाजिक स्तर पर कार्य करते हुए आगे बढ़ता है तथा समाज का नाम गौरवान्वित करता है। हरचंद राजपुरोहित ने कहा कि शिक्षा आत्मविश्वास विकसित करने के साथ ही व्यक्ति निर्माण में सहायता करती है। उन्होंने बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने की बात कही। नारायण सिंह राजपुरोहित ने कहा कि लक्ष्य को निर्धारित करते हुए व्यक्ति को परिश्रम करनी चाहिए जिससे सफलता प्राप्त करनी चाहिए तथा सकारात्मक विचारों को अपनाना चाहिए। रवि जोशी ने कहा कि प्रतिस्पर्धा और तकनीकी के युग में कड़ी मेहनत के साथ प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करनी चाहिए। डॉक्टर अर्जुन कुमार ने रोजगारोंन्मुखी शिक्षा के बारे में बात कही। प्रतिभा सम्मान समारोह में सहयोग करने पर भामाशाह डूंगराराम बिछावाड़ी, दलसुखराम हरियाली, बाबूलाल धमाणा, धन्नाराम हिन्डवाड़ा, भूपाराम मालवाड़ा, राजेंद्र कुमार डभाल, मिश्राराम खिरोड़ी और जयंतीलाल दांतिया का अभिनन्दन किया गया। कार्यक्रम का संचालन जगदीश पुरोहित कारोला ने किया। इस अवसर पर अर्जुनसिंह तिंवरी, मंजीराम डभाल, गजाराम चितलवाना, तुलसाराम डेड़वा, आशाराम देवड़ा, दयाराम भड़वल, केवलाराम पालड़ी, नवाराम खिरोड़ी, गजाराम चितलवाना, छगन लाल ओझा, भंवर लाल तांतडा, मोरीदेवी सरपंच गोमी, हरीश पुरोहित सीलु, अम्बाराम धुड़वा, प्रभु राम बिछावाड़ी, राणाराम जैसला, कोषाध्यक्ष प्रवीण कुमार अचलपुर, डॉ दिनेश धुड़वा, शंकरलाल आमली, मफतलाल वासन चौहान, नागजीराम मेड़ा, उर्मिला पुरोहित, सीता राजपुरोहित, माधाराम आमली, दयाराम भड़वल, कृष्णलाल बिछावाड़ी, भूपेश कुमार, तगाराम दाता, अर्जुन पुरोहित, सांवला राम रणोदर, आसुराम खिरोड़ी, तुलसाराम झोटड़ा, हरीश कुमार आमली, विजय कुमार, विक्रम डांगरिया, टिकमाराम खिरोड़ी, सांवला राम पंड्या, नरपत झोटड़ा, बाबूलाल रतोड़ा, शांतिलाल जाजूसन, नगर परिषद सफाई निरीक्षक विजय पुरोहित उपस्थित थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!