पर्युषण पर्व के अंतिम दिन ढोल-नगाड़े के साथ निकाली शोभायात्रा


सांचौर। स्थानीय तपागच्छ जैन संघ उपाश्रय में कलिकुंण्ड तीर्थोधारक आचार्य भगवंत विजय राजेन्द्रसुरी मसा के समुदाय के साध्वी तत्त्वरंजीता मसाआदि ठाणा 03 की निश्रा में क्षमा के पर्व पर्युषण महा पर्व पर अंतिम दिन श्री तपागच्छ जैन संघ के तत्वावधान में नगर में विशाल शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। क्षमायाचना संवत्सरी पर्व के उपलक्ष्य में नगर के मुख्य मार्गों से निकलीं शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रावक-श्राविकाएं शरीक हुए, शोभायात्रा में साध्वी मसा सहित रथ में भगवान महावीर की प्रतिमा लेकर लाभार्थी शाह मोहनलाल श्रीश्रीमाल परिवार पूजा कर थे। पारणा के लाभार्थी शेठ हरखचंद सरदारमल बुरड़ परिवार भगवान महावीर स्वामी का पारणा लेकर व चौदह सपनों के लाभार्थी सपनों को लेकर चल रहें थे। महिला द्वारा मंगल गीत गाते हुए नाचते हुए ढोल-नगाड़े के साथ त्रिशला नन्दन वीर की जय बोलो महावीर की जय घोष के साथ शोभायात्रा नगर के तपावास से रवाना होकर दरबार चौंक, महावीर चौंक, राजमार्ग, बोकडिय़ा वास, सुभाष चौक, दोसीया वास, पीपली चौंक, चौपनिया होते हुए पुन तपावास में तपागच्छ उपाश्रय में साध्वी तत्वरंजीता द्वारा महा मांगलिक का वांचन कर शाह केशरीमल जीवाजी पांसौ वोरा परिवार द्वारा संघ पूजन प्रभावना कर वरघोड़ा शोभायात्रा विसर्जित हुई। तपस्वीयों के पारणा के लाभार्थी शाह वच्छराज कलाजी चंदन परिवार द्धारा अठाई, अठम, षौष छठ पोरसी पोषद, उपवास आदि तपस्वीओं को पारणा करवाया गया। पर्युषण महा पर्व के नवें दिन भगवान महावीर स्वामीजी की अंग रचना के लाभार्थी शोभागबैन रमेश कुमार शेठ पालगोता परिवार द्वारा रचाई गई है। इस अवसर पर नगर परिषद के सभापति नरेश शेठ, ट्रस्ट मंडल के सदस्य पारसमल चंदन, पार्षद दौलतराज अंगारा, ट्रस्ट मंडल के सदस्य पवन कुमार चंदन, छगनलाल गांधी, बाबूलाल छाजेड़, मूलचंद, जबरमल संघवी, भंवरलाल घोडा, मोहन मालू, पुखराज कोटीसा परमार, शेठ मणिलाल बुरड़, समरथमल गलुफिया, जीवराज शेठ पालगोता, छबील गलुफिया, बाबूलाल बोहरा, रमेश संघवी, पीरचंद, दिनेशभाई लोलडिया, संजय गोकलाणी, अशोक शेठ, जीगर लोलडिया, महेन्द्र बुरड़, संजय भाई सेवक सहित सैकड़ों श्रावक-श्राविकाएं वरघोड़ा में उपस्थित थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!