![](https://sanchorelivenews.com/wp-content/uploads/2023/08/IMG-20230828-WA0201.jpg)
रानीवाड़ा। स्थानीय नगर पालिका अध्यक्ष जेठी देवी एवं अधिशाषी अधिकारी महिपालसिंह के निर्देशानुसार सोमवार को पॉलीथीन/कॅरीबेग्स धरपकड़ अभियान चलाया गया। पालिका क्षेत्र में सब्जी मंडी, गरबा चौक, रेलवे स्टेशन के सामने, बडगांव रोड़ पर स्थित दुकानों पर धरपकड अभियान चलाकर 17.50 किलोग्राम पॉलीथीन/ कॅरीबेग्स जब्त की गई। पालिका द्वारा समय-समय पर अभियान चलाकर पॉलीथीन/करीबेग्स की जब्ती की जाएगी और इनका उपयोग नहीं करने हेतु लोगों को हिदायत देकर पाबन्द किया गया। इस दौरान पालिका सफाई निरीक्षक विजय कुमार, कनिष्ठ सहायक जगदीश कुमार जाट, जमादार प्रभूराम राणा, चालक श्रविन्द्र कुमार, मुकेश कुमार सहित पालिका स्टाफ उपस्थित रहे।