डिवाईन इन्टरनेशनल स्कूल में राष्ट्रीय खेल दिवस पर विभिन्न खेलों का हुआ आयोजन


सांचौर। स्थानीय विद्यालय डिवाईन इन्टरनेशनल स्कूल में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती पर विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया। इन खेलों का शुभारंभ सहायक प्रधानाचार्या महोदया डॉक्टर इंदु चौधरी ने मसाल जलाकर शुरुआत की। शारीरिक शिक्षक सतीश यादव, सुनील शर्मा के नेतृत्व में विभिन्न खेलों कबड्डी, वॉलीबाल, रसाकस्सी खो-खो, बैंडमिंटन, स्केटिंग, लेमुन रेस आदि का विद्यालय परिसर में आयोजन किया गया जिसमें कक्षा 4 से 12 तक के विद्यार्थियों का हाउस वाइज विभाजन किया गया। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर बच्चों ने बड़े ही जोश व उत्साह के साथ इन खेलों में बढ चढकर हिस्सा लिया। सहायक प्रधानाचार्या महोदया डॉक्टर इंदु चौधरी ने बताया कि पढाई के साथ-साथ हमारे जीवन में खेल भी बहुत महत्वपूर्ण हैं। इस अवसर पर विद्यालय के ट्रस्टी आर. के. चौधरी, समस्त स्टाफगण एवं विधार्थी उपस्थित रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!