![](https://sanchorelivenews.com/wp-content/uploads/2024/01/Purohit-1.jpg)
प्रदेश सहमंत्री सचिन राजपुरोहित का किया स्वागत
सांचौर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद प्रदेश सहमंत्री सचिन राजपुरोहित का सांचौर में प्रथम बार पधारने पर विप्र फाउंडेशन एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओ द्वारा कुबेर रियल एस्टेट ऑफिस में साफा व माला पहनाकर स्वागत किया गया। प्रदेश सहमंत्री ने संगठन के बारे मे अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सदैव छात्रहितो के लिए तत्पर रहती है। साथ ही देश की सभ्यता व संस्कृति को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए प्रयासरत है। जब कभी देश विरोधी ताकते अपने पैर पसार रही हो तो अभाविप एकमात्र संगठन है जो सबसे पहले विरोध मे खड़ा होता है। इस मौके पर सांवलाराम पालड़ी, राजेन्द्र पुरोहित डभाल, हंजारी पुरोहित सिलु, गणपत पुरोहित पालड़ी, युवाध्यक्ष ललित राजपुरोहित, दिनेशसिंह राजपुरोहित सरपंच, देवेन्द्र, गोवाराम हिन्डवाडा, राणाराम चौधरी, नवीन माली, नारायण दवे, प्रविणसिंह परावा, अमृत सैन, अर्जुनसिंह चितलवाना, हरिश कुमार, अमृत राजपुरोहित, जितेश राजपुरोहित, जितेंद्र राजगुरू, राहुल, गोपाल जोशी, दिलीप कुमार, कपिल, सुमित राजगौर, निलेश, प्रदीप कुमार सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।