खिलाडिय़ों के निरंतर अभ्यास से ही खेलों में निखार लाया जा सकता है विभाग प्रचारक : संजीव कुमार


जालोर। क्रीड़ा भारती द्वारा 2 दिवसीय खेल महाकुंभ में खिलाडिय़ों को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक संजीव कुमार ने कहा कि खिलाडिय़ों को नियमित रूप से अभ्यास करना चाहिए जिससे खेलों में निखार आता है और अनुशासनात्मक बढ़ती है। उन्होंने खिलाडिय़ों को संगठित रहते हुए खेलों में अच्छे पर्यास करने चाहिए जिससे खेलों में अच्छा परिणाम आ सके, उन्होंने कहा कि क्रीड़ा भारती द्वारा पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने से लोगो में पारंपरिक खेलों की पार्टी रुचि बढ़ती है, शिक्षक संघ राष्ट्रीय के जि़लाधक्ष शैतानसिंह राजपुरोहित ने खिलाडिय़ों को संबोधित करते हुए कहा कि व्यक्ति के सर्वांगीण विकास के लिए जीवन में खेलों की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि आज के समय में खेलों बच्चो को खेलों की अधिक आवश्यकता है क्यों की आधुनिक समय में बच्चे सिर्फ मोबाइल व टीवी में ही व्यस्त रहते है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग व्यवस्था प्रमुख अजय गुप्ता में कहा कि खेलों से शारीरिक के साथ मानसिक विकास होता है एवं पारंपरिक खेलों का आयोजन करना बहुत ही अच्छा पर्यास है। उन्होंने क्रीड़ा भारती के खेल महाकुंभ के आयोजन की बधाई दी। शिक्षक संघ के राष्ट्रीय के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गुलाब भाटी ने खिलाडिय़ों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल में हर जीत होती रहती है इससे खिलाडिय़ों को कभी नीरस नहीं होना चाहिए हमेशा नई ऊर्जा के साथ खेल खेलना चाहिए। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग वह कार्यवाह जगदीश सोनी, क्रीड़ा भारती कोषाधक्ष मदन सिंह राठौड़ एवं क्रीड़ा भारती जिला उपाध्यक्ष नाथु सोलंकी ने भी खिलाडिय़ों को संबोधित किया। कार्यक्रम में अंत में क्रीड़ा भारती के अध्यक्ष लालसिंह सॉखला ने सालभर के क्रीड़ा भारती के खेलों के कार्यक्रम की जानकारी दी एवं सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। क्रीड़ा भारती के जिला मंत्री भागीरथ गर्ग ने बताया कि क्रीड़ा भारती खेल महाकुंभ में 37 टीमो ने कबड्डी, सिटौलिया, रस्साकसी, खो-खो व सूर्यनमस्कार प्रतियोगिता में भाग लिया जिसने प्रथम दिवस खेल खेल महोत्सव में बालिका वर्ग में सीतोलिया प्रतियोगिता में क्रीड़ा भारती प्रथम व महात्मा गांधी शांतिनगर द्वितीय रही वही बालक वर्ग में शांतिनाथ गुरुकुल प्रथम व द्वितीय भगतसिंह स्पोट्र्स एकेडमी रही रस्सा कसी में बालिका वर्ग में क्रीड़ा भारती प्रथम व द्वितीय महात्मा गांधी शांति नगर रही इसी तरह कबड्डी प्रतियोगिता में बालिका वर्ग में आदर्श विधा मंदिर की बहिनों ने सवर्णगिरि स्पोट्र्स व क्रीड़ा भारती को हराकर फाइनल में पहुंची वही बालक वर्ग में शांतिनाथ गुरुकुल ने भगतसिंह स्पोट्र्स व स्वर्णगिरी स्पोट्र्स को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। इस अवसर पर क्रीड़ा भारती जिला सह मंत्री अर्जुन सिंह सिन्धल, मिस्रीमल सुथार, ओम प्रकाश गर्ग, जोगाराम मीना, गोपाल जोशी, जिला प्रचारक आईदान, नरेंद्र बोहरा, नाथाराम भाटी, पारस माली, मुनिराज सिंह, पुष्पेन्द्र परमार, शैलेश लोधी, ओमप्रकाश आर्य, हितेश सोलंकी, विकास जावा, राहुल परमार, भावेश परमार, सुभम् जावा सहित क्रीड़ा भारती के पदाधिकारी व खेल प्रेमी मोजूद थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!