कार्यकर्ताओं ने की तिरंगा पदयात्रा, हर घर तिरंगा अभियान अभियान के तहत लोगो को किया जागरूक


मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत तिरंगा पदयात्रा का आयोजन

सांचौर। मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत पूरे प्रदेश में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है जिसमें महापुरुष वंदन, पौधारोपण, पदयात्रा, वाहन रैली भारतीय जनता युवा मोर्चा के द्वारा संपूर्ण जिले में मंडल स्तर पर मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत संयोजक एवं सहसंयोजकओं की नियुक्ति कर कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें उम्मदाबाद, जालौर नगर, रामसीन, सायला, भीनमाल सहित अन्य मंडलों पर कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। भारतीय जनता युवा मोर्चा विधानसभा क्षेत्र सांचौर द्वारा मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत तिरंगा पदयात्रा का भव्य आयोजन किया गया जिसमें सभी कार्यकर्ताओं द्वारा सांचौर के हाड़ेचा रोड स्थित गौ माता सर्कल से दरबार चौक तक पैदल यात्रा की गई तथा लोगों को 15 अगस्त तक अपने ऑफिस, दुकानों, घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने की जागरूकता की गई। भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष गजेंद्र सिंह सिसोदिया ने बताया कि मेरी माटी, मेरा देश पहल भारत की आजादी के 77वें वर्ष को मनाने के लिए एक अभिनव और रचनात्मक दृष्टिकोण है। हमें इसमें भाग लेकर और अपनी देशभक्ति दिखाकर इस आयोजन को सफल बनाना चाहिए। मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत पूरे जिले में कार्यकर्ताओं द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है उसी कड़ी में आज सांचौर में पदयात्रा का कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को अधिक से अधिक राष्ट्रध्वज हेतु जागरूक किया गया। जोधपुर संभाग सहप्रभारी प्रमोद सामर ने कहा कि मेरी माटी मेरा देश अभियान का लक्ष्य चल रही गतिविधियों में भाग लेकर सभी को देशभक्ति और अपने देश के प्रति प्रेम की भावना पैदा करना है। जिलाध्यक्ष श्रवण सिंह राव बोरली ने कहा कि विभिन्न पृष्ठभूमि के लोगों को एक साथ लाने और आपसी समझ को बढ़ावा देने के लिए गतिविधियां आयोजित की जानी हैं। यह अभियान उन नायकों का सम्मान करता है जिन पर आज़ादी की लड़ाई के दौरान ज़्यादा ध्यान नहीं दिया गया और उन वीरों को श्रद्धांजलि दी जाती है जो हमारे देश की रक्षा करते हैं। पूर्व विधायक जीवाराम चौधरी ने कहा कि मन की बात में पीएम ने की थी घोषणा मेरी माटी मेरा देश अभियान की घोषणा पीएम नरेंद्र मोदी ने 30 जुलाई को मन की बात के एपिसोड में की थी। इस अभियान का उद्देश्य उन बहादुर स्वतंत्रता सेनानियों और वीरों का सम्मान करना है, जिन्होंने देश के लिए अपना जीवन बलिदान कर दिया। भाजपा नेता दानाराम चौधरी ने कहा कि मेरी माटी मेरा देश अभियान का उद्देश्य मेरी माटी, मेरा देश अभियान भारत की भूमि और वीरता का जश्न मनाने का एक अभियान है। यह अभियान आज़ादी का अमृत महोत्सव का अंतिम भाग हैए जो 12 मार्च 2021 को शुरू हुआ और इसमें जनता की काफी भागीदारी रही है। भाजपा नेता हरीश चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर पूरे देश में मेरी माटी-मेरा देश अभियान शुरू हो गया है। इस अभियान के तहत देशभर में अमृत कलश यात्रा निकाली जा रही है। देश के गांव-गांव, ढाणी-ढाणी से 7500 कलशों में मिट्टी लेकर ये अमृत कलश यात्रा देश की राजधानी दिल्ली पहुचेंगी। यात्रा अपने साथ देश के अलग-अलग हिस्सों से पौधे लेकर भी आएगी। 7500 कलश में आई मिट्टी और पौधों को मिलाकर राष्ट्रीय युद्ध स्मारक के समीप अमृत वाटिका का निर्माण किया जाएगा। इस दौरान वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता मोतीराम चौधरी, जिला सोशल मीडिया सहयोजक चंद्रकांत सुंदेशा, जिला उपाध्यक्ष मितेश चौधरी, जिला मंत्री विकास सोलंकी, मंडल अध्यक्ष महिपालसिंह अचलपुर, जोगाराम चौधरी, उम्मेदाबाद दिलीप भट्ट जालोर नगर, नारायणसिंह रतोड़ा, जिला मंत्री शीला विश्नोई, विक्रम गवारिया, महामंत्री राजेन्द्र सिंह सुथाना, राहुल सोलंकी, भीखाराम विश्नोई, अर्जुन देवासी, गणपत पुरोहित पालड़ी, पवनराज जीनगर पार्षद, भरत जीनगर, कमलेश बुनकर सहित भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!