![](https://sanchorelivenews.com/wp-content/uploads/2024/01/Patel-1.jpg)
-सांसद देवजी पटेल व रानीवाड़ा पूर्व विधायक नारायणसिंह देवल ने कई मंत्रियों एवं भाजपा पदाधिकारियों से की मुलाकात कर दी बधाई
सांचौर। जालोर सिरोही सांसद देवजी पटेल एवं रानीवाड़ा पूर्व विधायक नारायणसिंह देवल ने जयपुर में मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मुलाकात की। सांसद पटेल एवं पूर्व विधायक देवल ने जयपुर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को गुलदस्ता देकर बधाई दी। इस दौरान सांसद देवजी पटेल एवं पूर्व विधायक नारायणसिंह देवल ने सांचौर एवं रानीवाड़ा क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को अवगत करवाया। इस दौरान मुख्यमंत्री शर्मा ने भरोसा दिलाया कि आगामी 5 सालों में सांचौर व रानीवाड़ा के विकास में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। सूत्रों के अनुसार सांसद पटेल एवं पूर्व विधायक देवल ने कुछ मिनट तक मुख्यमंत्री शर्मा के साथ चर्चा की। जालोर सिरोही सांसद देवजी पटेल ने राजस्थान के उप मुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा एवं दीया कुमारी से शिष्टाचार मुलाकात कर उन्हें की शुभकामनाएं प्रेषित की। उन्होंने राजस्थान सरकार में नगरीय विकास, आवासन और स्वायत्त शासन विभाग के केबिनेट मंत्री बनने पर झाबर सिंह, राजस्थान सरकार में कैबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल से मुलाकात कर बधाई एवं सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी। जालोर विधानसभा क्षेत्र विधायक जोगेश्वर गर्ग को मुख्य सचेतक राजस्थान विधानसभा नियुक्त होने पर मुलाकात कर शुभकामनाएं दी।
![](https://sanchorelivenews.com/wp-content/uploads/2024/01/417803573_923626412451263_138905838180694168_n.jpg)
![](https://sanchorelivenews.com/wp-content/uploads/2024/01/416361581_923631662450738_2845074368527926272_n.jpg)
![](https://sanchorelivenews.com/wp-content/uploads/2024/01/417843201_923637442450160_8435552368373353665_n-1024x849.jpg)
![](https://sanchorelivenews.com/wp-content/uploads/2024/01/417827312_923634749117096_6546726766592108599_n-1024x524.jpg)
![](https://sanchorelivenews.com/wp-content/uploads/2024/01/418431716_923623912451513_9121738883946966888_n-1024x800.jpg)
![](https://sanchorelivenews.com/wp-content/uploads/2024/01/418457463_923623792451525_9146286488777235074_n.jpg)
![](https://sanchorelivenews.com/wp-content/uploads/2024/01/417882619_923631765784061_268637736239468661_n-1024x618.jpg)