जितेंद्र माली इंटक के जिलाध्यक्ष नियुक्त


माली को मिली कांग्रेस में नई जिम्मेदारी

भीनमाल। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष शैतान सिंह सोलंकी की अनुशंसा पर प्रदेश सचिव एडवोकेट शहनाज खोखर ने जालौर जिला अध्यक्ष पद पर जितेंद्र माली को नियुक्त किया है। माली कों कांग्रेस पार्टी की यह नई जिम्मेदारी मिलने पर समर्थकों में खुशी की लहर छा गई। आपको बता दें कि जितेंद्र माली कांग्रेस के विभिन्न संगठनों में विभिन्न पदों पर कार्य कर चुके हैं। जितेंद्र माली को नई जिम्मेदारी मिलने पर कार्यकर्ताओं व माली समाज के लोगों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी। माली ने पार्टी की यह जिम्मेदारी मिलने पर राजस्थान प्रदेश प्रभारी सुखविंदर सिंह रंधावा, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस फेडरेशन इंटक के प्रदेश अध्यक्ष शैतान सिंह सोलंकी एवं पूर्व विधायक डॉ समरजीत सिंह राठौड़ का आभार जगाया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!