डॉ. मंजू मेघवाल को भाजपा महिला मोर्चा में प्रदेश मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी


जालोर। भाजपा ने महिला मोर्चा प्रदेश की कार्यकारिणी का विस्तार किया है। महिला मोर्चा के प्रदेश संगठन में भाजपा की पूर्व जिला मंत्री डॉ. मंजू मेघवाल को प्रदेश मंत्री पद की जिम्मेदारी दी है। डॉ. मंजू मेघवाल भाजपा में लंबे समय से सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष रक्षा भंडारी ने कार्यकारिणी का विस्तार कर लोकसभा क्षेत्र जालोर, सिरोही व सांचौर से एकमात्र डॉ. मेघवाल को प्रदेश कार्यकारिणी में जगह दी है। मंजू मेघवाल इससे पहले आहोर ग्राम पंचायत की सरपंच रह चुकी हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!