सांचौर/जालोर। डॉ. शीला विश्नोई चिकित्सा प्रकोष्ठ प्रदेश सहसंयोजक एवं खेमराज देसाई पशुपालन प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक नियुक्त किए गए। भारतीय जनता पार्टी राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष सी पी जोशी के निर्देशानुसार प्रदेश में विभिन्न प्रकोष्ठ में प्रदेश संयोजक एवं सहसंयोजक नियुक्त किए गए। जिसमे डॉ. शीला विश्नोई चिकित्सा प्रकोष्ठ प्रदेश सहसंयोजक एवं खेमराज देसाई पशुपालन प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक नियुक्त किए। इनकी नियुक्ति को लेकर कार्यकताओं में उत्साह है एवं इनको बधाईयां दी गई। चिकित्सा प्रकोष्ठ की प्रदेश सहसंयोजक शीला विश्नोई ने कहा की प्रदेश नेतृत्व द्वारा दी गई जिम्मेदारी पर कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करेंगे एवं देश में 400 से अधिक सीटों पर भाजपा विजय होगी। पशुपालन प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक खेमराज देसाई ने कहा की प्रदेश नेतृत्व द्वारा पशुपालन प्रकोष्ठ में दी गई जिमेदारी के लिए प्रदेश नेतृत्व का आभार जताया एवम केंद्र एवं राज्यसरकर द्वारा पशुपालको के लिए जारी की गई जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाया जाएगा।