![](https://sanchorelivenews.com/wp-content/uploads/2024/03/IMG_20240326_182131-1024x562.jpg)
जालोर। जिले की जनता को कानून व्यवस्था मुहैया करवाकर सकुशल उनकी होली संपन्न कराने के बाद मंगलवार को पुलिस के जवानों और अधिकारियों ने जमकर होली खेली। जिलेभर में होली पर्व पर सुरक्षा व्यवस्था में जुटे रहे पुलिसकर्मियों ने मंगलवार को पुलिस लाइन मैदान में एक-दूसरे को रंग व गुलाल लगाकर होली मनाई। सभी ने डीजे की धुनों पर जमकर नृत्य भी किया। जिला मुख्यालय पर धुलंडी के दूसरे दिन मंगलवार को पुलिसकर्मियों ने जमकर होली खेली। इस दौरान पुलिस जवानों के साथ-साथ जिला कलेक्टर पूजा पार्थ व एसपी ज्ञानचंद्र यादव भी डीजे की धून पर नाचे। होली पर अधिकारियों व जवानों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर व मिठाई खिलाकर होली की शुभकामनाएं दी।पुलिस के जवान होली व धुलंडी के दिन डयूटी पर तैनात रहने के कारण पुलिस लाइन में दूसरे दिन धुलंडी महोत्सव मनाया गया। जिसको लेकर पुलिस के जवान पुलिस लाइन से डीजे के साथ जिला कलेक्टर पूजा पार्थ व एसपी ज्ञानचंद्र यादव के निवास स्थान पर पहुंचे और उनके साथ होली खेली।इसके बाद कलेक्टर व एसपी सहित सभी जवान जुलूस के रूप में रवाना होकर डीजे संग नाचते गाते हुए पुलिस लाइन पहुंचे। जहां पुलिस के जवानों सहित कलेक्टर-एसपी ने भी जमकर डांस किया। इस मौके पर जिला कलेक्टर व एसपी ने सभी पुलिस जवानों को होली की शुभकामनाएं दी और पूरे साल 24 घंटे डयूटी करने पर उन्हें धन्यवाद भी दिया। बता दें कि होली पर चप्पे चप्पे पर पुलिस के जवानों ने मोर्चा संभाला था ताकि जिलेवासी निश्चिन्त होकर रंगो का त्योहार मना सके। जब लोगों ने होली का त्योहार इन जवानों के भरोसे शांति पूर्ण तरीके से मना लिया है तो अब पुलिस के अधिकारी, पुलिस जवान अपने परिवार और साथियों के साथ रंग-गुलाल उड़ाया।इस दौरान एएसपी रामेश्वलाल, एसडीएम प्रमोद सीरवी, भीनमान वृताधिकारी अनंराज पुरोहित, एडीएम शिवचरण मीणा व कोतवाल जसवंतसिंह सहित जालोर के कई थानाधिकारी सहित पुलिस के जवान मौजूद रहे।
![](https://sanchorelivenews.com/wp-content/uploads/2024/03/IMG_20240326_182115-1024x657.jpg)