![](https://sanchorelivenews.com/wp-content/uploads/2023/09/IMG-20230917-WA0289-copy.jpg)
जिले के अधिकांश हिस्सों में कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश
सांचौर। आसमान में घने काले बादल छा गए और तेज गडग़ड़ाहट के साथ रविवार दोपहर को तेज बारिश का दौर शुरू हो गया। क्षेत्र में करीब आंधे घंटे तक जोरदार बारिश हुई। जिससे कई जगह जलभराव की हालत हो गई। जोरदार बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है, लेकिन किसानों के लिए मुसीबत बन गई है। किसानों की फसल खेतों में कटी पड़ी है, तो कई जगह फसल की कटाई हो रही है। बीती रात शनिवार को 11 बजे जिले के अधिकांश हिस्सों में कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश हुई है। वहीं सांचौर में रविवार दोपहर को एक घंटे मूसलाधार बारिश हुई। बरसात से खेतों में कटाई कर रखी फसलों व धान में काफी नुकसान हुआ है। रविवार को सुबह से बादलों की आवाजाही बनी रही। कई जगह रिमझिम का दौर जारी है। मौसम विभाग ने रविवार और सोमवार को यलो अलर्ट जारी किया है। दरअसल, बीते दो दिनों से जिले के कई गांवों में रिमझिम बारिश हो रही है। शनिवार रात को तेज हवाओं के साथ बारिश हुई है। बारिश से खेत खलिहान जल मग्न हो गए। इससे किसानों की काटी फसलें व धान बहने से बड़ा नुकसान हुआ है। रविवार दोपहर को शहर में जगह-जगह पानी का भराव होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। रविवार को दिनभर रुक-रुक रिमझिम बारिश का दौर चलता रहा। रविवार दोपहर को 4 बजे तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश शुरू हुई। जो करीब एक घंटे तक चली। तेज बारिश के चलते गली-मोहल्लों व सड़कों पर पानी भर गया। वहीं निचली बस्तियों के कई घरों में पानी घुस गया। गत दो दिन से हो रही बरसात से खेतों में काट कर रखी फसलों में काफी नुकसान हुआ है।
![](https://sanchorelivenews.com/wp-content/uploads/2023/09/IMG-20230917-WA0287-copy-1024x521.jpg)