सांचौर में नवनिर्मित अम्बे माताजी मंदिर प्रतिष्ठा महोत्सव की बोलिया 24 नवंबर को


14 फरवरी 2024 को होगी प्राण प्रतिष्ठा

सांचौर। शहर के दरबार चौक स्थित जगतजननी मां अम्बे माताजी के नवनिर्मित भव्य मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव हेतु दरबार चौक शिव मंदिर में श्री राम सेवा संस्थान के अध्यक्ष पंडित भागीरथ व्यास की अध्यक्षता में सांचौर की जनरल मीटिंग का आयोजन किया गया। अध्यक्ष पंडित भागीरथ व्यास ने बताया की सांचौर के दरबार चौक स्थित जगतजननी मां अम्बे माताजी के नवनिर्मित मंदिर के प्रतिष्ठा आयोजन हेतु शहर की बैठक का आयोजन किया गया।जिसमें सर्व सम्मति से 14 फरवरी 2024 को प्रतिष्ठा महोत्सव आयोजित करने का निर्णय लिया गया। प्रतिष्ठा महोत्सव को भव्य एवम ऐतिहासिक बनाने हेतु विचार विमर्श एवम नगर के प्रबुद्ध जनों से चर्चा की गई। प्रतिष्ठा महोत्सव के आयोजन हेतु सर्व सम्मति से प्रतापसिंह राव को आयोजन समिति का संयोजक नियुक्त किया गया। नवनिर्मित अम्बे माताजी मंदिर के प्रतिष्ठा संबंधित कार्यों हेतु अलग अलग कमेटियों हेतु नाम लिए गए। प्रतिष्ठा महोत्सव के चढ़ावे की बोलियों हेतु पंडित पुरंदर व्यास द्वारा 24 नवंबर 2023 का मूहर्त दिया गया। 24 नवंबर को मंदिर प्रतिष्ठा महोत्सव की बोलियों हेतु चढ़ावा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा जिसमे देश के जाने माने संगीतकार भजन गायक अपनी समधूर भजनों को प्रस्तुतियां देंगे।इस दौरान पंडित भागीरथ व्यास, पंडित पुरंदर व्यास, प्रताप सिंह राव, उदाराम वैष्णव, नारायण सिंह राव, नरेश पुरोहित, भीखचंद सोनी, मिश्रीमल खत्री, दिनेश सुथार, विष्णुदास वैष्णव, भगाराम पुरोहित, जालमसिंह राव, हरीश सीलू, प्रकाश छाजेड़, किशोर श्रीमाली, पोपट पंड्या, दामोदर अग्रवाल, रूपचंद दर्जी, चंपालाल खत्री, बंशीलाल खोरवाल, महेंद्र जीनगर, जवाराराम मेघवाल, छोगाराम भील, भूपतलाल खत्री, ललित राजपुरोहित, राधेश्याम वैष्णव, सुरेश पुरोहित, श्री अम्बे नवयुवक मंडल के कार्यकर्ता सहित शहर के गणमान्य बंधु उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!