कांग्रेस प्रत्याशी सुखराम विश्नोई का जगह-जगह जेसीबी से पुष्प वर्षा कर किया स्वागत


-खारा, वोढ़ा, अरणाय, धानता, कारोला सहित शहर में जगह-जगह हुआ स्वागत
सांचौर। सांचौर विधानसभा से कांग्रेस पार्टी से सुखराम विश्नोई को प्रत्याशी घोषित किए जाने के बाद पहली बार आगमन पर कार्यकर्ताओं ने बुलडोजर से पुष्पवर्षा कर स्वागत किया व खुशी जाहिर की। कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी दूसरी सूची रविवार को जारी कर दी है। सांचौर विधानसभा क्षेत्र से पार्टी ने एक बार फिर राजस्व मंत्री सुखराम बिश्नोई को टिकट दिया है। बिश्नोई इस सीट से लगातार दो बार से विधायक हैं। आपकों बता दे कि टिकट की घोषणा होने पर राज्यमंत्री सुखराम विश्नोई प्रवास पर थे। जिसके बाद रविवार देर रात को बैंगलुरू से रवाना हो गए। कांग्रेस प्रत्याशी सुखराम विश्नोई के सोमवार सुबह अहमदाबार से रवाना होते हुुए दोपहर को खारा गांव पहुंचने पर कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों की ओर से पुष्प वर्षा एवं साफा व माला पहनाकर स्वागत किया। जिसके बाद वोढ़ा, अरणाय, धानता, बी ढाणी में जगह-जगह पर समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं की ओर से स्वागत किया गया। देर शाम को काफिला सांचौर के मुख्य चार रास्ते पर पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। दर्जनों जगह स्वागत के लिए समर्थकों एंव कार्यकर्ताओं को हुजूम दिखा। इस दौरान गाड़ियों का काफिला साथ रहा। वहां से रैली के रूप में रानीवाड़ा रोड़, विवेकानंद सर्किल, सब्जी मंडी, मुख्य बाजार, दरबार चौक होते हुए कांग्रेस कार्यालय में पहुंचे जहां पर कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों की ओर से स्वागत किया गया। कांग्रेस प्रत्याशी सुखराम विश्नोई का समर्थकों ने जेसीबी मशीनों से पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। जहा पर सैकड़ों ग्रामीणों ने कांग्रेस प्रत्याशी सुखराम विश्नोई का माल्यार्पण कर सम्मान किया गया। यहां कार्यकर्ताओ एवं समर्थन ने नारे लगाते हुए खुशी जाहिर की एवं विश्नोई का स्वागत किया।


कांग्रेस प्रत्याशी विश्नोई का जगह-जगह हुआ स्वागत
राज्यमंत्री सुखराम विश्नोई तीन दिवसीय प्रवास पर थे। टिकट की घोषणा होने पर सुखराम विश्नोई बैंगलुरू प्रवास पर थे। जिसके बाद देर रात को बैंगलुरू से रवाना होते हुए अहमदाबार पहुंचे जहां से रवाना हो गए। जिसके बाद कांग्रेस प्रत्याशी सुखराम विश्नोई सोमवार दोपहर को खारा पहुंचे जहां पर समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं की ओर से भव्य स्वागत किया गया। वहीं वोढ़ा, अरणाय, धानता में भी कांग्रेस प्रत्याशी सुखराम विश्नोई के पहुंचने पर कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों की ओर से मालाओं के साथ स्वागत किया गया। जिसके बाद बीढाणी में भी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों द्वारा स्वागत किया गया। कांग्रेस प्रत्याशी सुखराम विश्नोई के शहर के चार रास्ता पर भव्य स्वागत किया गया।


जेसीबी से पुष्प वर्षा कर किया स्वागत
कांग्रेस प्रत्याशी सुखराम विश्नोई के घोषित होने के बाद पहली बार सांचौर पहुंचने पर कार्यकर्ताओं की ओर से जेसीबी से पुष्प व गुलाल उड़ाकर स्वागत किया गया। वहीं जिसके बाद कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने कांग्रेस प्रत्याशी सुखराम विश्नोई का मालाओं से भी स्वागत किया गया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!