बेटे को जिताने के लिए पूर्व सीएम गहलोत ने ताकत झोंकी, जालोर सिरोही में आज लेंगे नेताओं की बैठक


टिकट के बाद पहला दौरा आज, सिरोही व दोपहर बाद जालोर में बैठक

जालौर। वैभव गहलोत को लोकसभा सीट से प्रत्याशी बनाने के बाद पहली बार जालोर-सिरोही के दौरे पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शनिवार को आ रहे हैं। गहलोत पहले सिरोही व उसके बाद जालोर में जनप्रतिनिधियों व पार्टी के पदाधिकारियों की बैठक लेंगे। जालोर में यह बैठक दोपहर 2 बजे सामतीपुरा रोड स्थित चामुंडा गार्डन में होगी। इसमें गहलोत जनप्रतिनिधियों व पदाधिकारियों को लोकसभा सीट पर मजबूती से चुनाव लड़ने को लेकर संवाद करेंगे। वैभव गहलोत का टिकट तय होने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री ने इस सीट पर पूरी ताकत झोंक दी है। वैभव गहलोत का टिकट तय होने के बाद 18, 19 व 20 मार्च को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने चेन्नई, बेगलुरु व हैदराबाद गए थे। यहां पर जालोर के नेताओं के साथ-साथ गहलोत खुद तीनों जगहों पर प्रवासियों से मिले थो। उसके बाद जालोर-सिरोही क्षेत्र में आ रहे हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!