![](https://sanchorelivenews.com/wp-content/uploads/2023/09/Jalore-1-8-1024x540.jpg)
जालोर। मतदाताओं को जागरूक करने के लिए स्वीप गतिविधि के तहत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में रंगोली और पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन विकास अधिकारी जालोर पंचायत समिति भोमसिंह इंदा और अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी जालोर किस्तूराराम बामणिया के सानिध्य में किया गया। प्रतियोगिता प्रभारी प्रियंका शर्मा ने बताया कि रंगोली प्रतियोगिता में 36 और पोस्टर प्रतियोगिता में 16 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। रंगोली प्रतियोगिता में कल्पना चावला दल, पी वी सिंधु दल, सानिया मिर्जा दल ने क्रमश: प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। पोस्टर प्रतियोगिता में सोनम, भावेश और मनीष चौधरी ने क्रमश: प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। अतिथियों द्वारा विद्यार्थियों को मतदान के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई साथ ही विद्यार्थियों को मतदान के विषय में जागरुकता फैलाने हेतु प्रेरित किया गया। संस्था प्रधान चैनकरण सिंह करणोत ने विद्यार्थियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित था।
![](https://sanchorelivenews.com/wp-content/uploads/2023/09/Jalore-2-1024x473.jpg)