सांचौर में निकाली पैदल यात्रा, चहुंओर गूंजे बाबा रामदेवजी के जयकारे


शहर के दरबार चौक से माखुपुरा रामदेव मंदिर तक निकाली पैदल यात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत

अमृत सोलंकी सांचौर 9799994203

सांचौर। बाबा रामदेवजी के जन्मोत्सव के उपलक्ष में दरबार चौक से पैदल यात्रा संघ की ओर से पैदल यात्रा निकाली गई। डीजे की धुन के साथ पैदल यात्रा दरबार चौक से शुरू हुई, जो प्रमुख मार्गों से होती हुई निकली। डीजे की धुन पर गूंजे बाबा रामदेव के लोक गीतों से गुंजाएमान रहा। इस दौरान पैदल यात्रा में महिलाएं बाबा के जयकारें लगाते हुए चल रही थी। वहीं पैदल यात्रा में हाथों में ध्वज पताका थामे युवा उत्साह के साथ महिलाएं भजनों पर नृत्य करते हुए चल रहे थे। नाचते-गाते बाबा के जयकारे लगाते चल रहे थे। जिस मार्ग से पदयात्राएं गुजरी माहौल भक्तिमय हो गया। वहीं पैदल यात्रा दरबार चौक से रवाना होते हुए मुख्य बाजार, सब्जी मण्डी, विवेकानंद सर्किल, रानीवाड़ा रोड़, चार रास्ता, नेशनल हाईवे 68, माखुपुरा होते हुए पैदल यात्रा माखुपुरा बाबा रामदेव मंदिर में पहुंचेगी। जहां पर महाप्रसाद वितरित किया जाएगा। वहीं बाबा रामदेव मंदिर माखुपुरा में पैदल यात्रा के पहुंचने पर यात्रियों का पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया।

पैदल यात्रा का जगह-जगह हुआ स्वागत

पैदल यात्रा के दौरान शहर में जगह-जगह पर पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया। इस दौरान अमराराम माली, पंडित भागीरथ व्यास, बीरबल पूनिया, समस्त व्यापार महासंघ अध्यक्ष हरीश पुरोहित, सतीशसिंह राव, श्रवणदास वैष्णव, प्रमोद सोनी, सुरेश देवासी ओमप्रकाश माली, अर्जून पुरोहित, दिनेश खत्री, नरेश पुरोहित, भावेश सोनी, श्रवणसिंह राव, प्रकाश छाजेड़, भवानीसिंह राव, अशोक विश्नोई, पवनराज जीनगर, दलपत दर्जी, अमराराम देवासी, दीपक जीवनानी, रमेश राजपुरोहित सहित बड़ी संख्या में शहरवासी मौजूद थे।

बाबा रामदेवजी के जयकारें गूजें

बाबा रामदेवजी के जन्मोत्सव के उपलक्ष में दरबार चौक से पैदल यात्रा संघ की ओर से पैदल यात्रा निकाली गई, महिला पुरुष डीजे के धुन पर बाबा अजमाल जी रा कंवरा, खम्मा खम्मा धणी रुण्ीचे रा श्याम, म्हाने घोडलियों मंगवा दे म्हारी माय सहित अन्य भजनों पर नाचते हुए चल रहे थे। पदयात्रा में शामिल होने वाले श्रद्धालु झूमते गाते बाबा रामदेव के जयकारे लगा रहे थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!