सांचौर। निकटवर्ती राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय हाड़ेतर में शहीद दिवस पर श्रद्धांजलि सभा का अयोजन किया गया। महापुरुष जयंती समारोह प्रभारी नेमीचंद खोरवाल ने बताया हैं कि सभा में प्रमोद कुमार सीरवी उपखंड अधिकारी मुख्य अतिथि, हुकमा राम सिसोदिया संयोजक विशेष उडऩदस्ता की अध्यक्षता में मनाया गया। इस दौरान भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु की तस्वीर पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरूआत की गई हैं। उपखंड अधिकारी ने कहा कि हमे महापुरूषों के बताए मार्ग चलना चाहिए, उनके आदर्श जीवन में अपनाते हुए आगे बढऩा चाहिए। जिससे अपने गांव, जिला व देश का विकास हो सके। रूड़ा राम रेबारी प्रधनाचार्य ने भगत सिंह की जीवनी के बारे में बताया। पुरखा राम ने शहीद राजगुरु और सुरेश डी सुथार ने सुखदेव की जीवनी के बारे में प्रकाश डाला। छोटी उम्र मे देश की आजादी के लिऐ सब कुछ कुर्बान कर दिया। इस अवसर पर जबराराम परमार, तेजपालसिंह, भंवरलाल डूडी, हरचंदराम परमार, भारमलराम, खेमी देवी, केली विश्नोई, रीना त्यागी, महीपाल विश्नोई, भूपाराम सहित समस्त स्टाफ और विद्यार्थी उपस्थित रहें।